LAN-MAN-WAN In Hindi

 नेटवर्किंग का ज्ञान कंप्यूटर ओपरेटर  को सम्बंधित  युक्तियों  के सटीक उपयोग  से अवगत  रहना  काफी  महत्वपूर्ण है,तो चलिए आज जानते  की नेटवर्किंग कितने टाइप्स के होते है। 

कंप्यूटर नेटवर्क्स को उनकी भौगौलिक स्थिति के अनुसार मुख्य रूप से 3 प्रकार के भागों में बांटा गया। 

1. लोकल एरिया नेटवर्क (Local Area Network-LAN)

2. मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क (Metropolitan Area Network -MAN)

3. वाइड एरिया नेटवर्क(Wide Area Network – WAN)

तो चलिए एक – एक कर कंप्यूटर नेटवर्क के सभी प्रकारों के बारे विस्तार से जानते है। 

1. लोकल एरिया नेटवर्क (Local Area Network – LAN)

ऐसे Networks के सभी Computers एक सीमित एरिया में स्थित होते है। 

Local Area Network - LAN
Local Area Network – LAN

यह एरिया लगभ 1किलोमीटर की सीमा में होनी चाहिए,जैसे की कोई बड़ी बिल्डिंग व बिल्डिंगो का समूह। लोकल एरिया में जोड़े गए उपकरणों की संख्या अलग-अलग हो सकती है। इन उपकरणों को किसी प्रकार के संचार केबल द्वारा जोड़ा जाता है। लोकल एरिया नेटवर्क्स के द्वाराकोई संघठन अपने computers, टर्मिनल्स,कार्यस्थलों तथा अन्य बाहरी उपकरणों को एक योग्य तथा प्रभावी मूल्य विधि से जोड़ सकता है,ताकि वे सूचनाओ का आदान-प्रदान कर सके तथा सब सभी संसाधनों का लाभ मिल सके। 

2. मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क (Metropolitan Area Network – MAN)

जब बहुत सारे लोकल एरिया नेटवर्क अर्थात लेन (LAN) किसी नगर या शहर के अंदर एक-दुसरे से जुड़े रहते है ,तो इस प्रकार के नेटवर्क को मेट्रोपोलियन एरिया नेटवर्क कहा जाता है। इसकी गति 10-100 Mbits/sec होती है.

Metropolitan Area Network-MAN
Metropolitan Area Network-MAN

ये काफी महंगे नेटवर्क होते है ,जो फाइबर ऑप्टिक (Fibre Optic) केबल से जुड़े होते है.ये टेलीफोन या केबिल Operaters और मिक्रोवेव लिंक द्वारा प्रदान किये जाते है। 

3. वाइड एरिया नेटवर्क(Wide Area Nerwork – WAN)

वाइड एरिया नेटवर्क से जुड़े हुए Computers तथा उपकरण एक – दूसरे से हजारों किलोमीटर की भौगोलिक दुरी पर भी स्थित हो सकते है .इनका एरिया कई महादीपो तक फैला हो सकता है.यह एक बड़े आकार का डेटा नेटवर्क होता है। 

Wide Area Network -WAN
Wide Area Network -WAN

इसमें डेटा के संचरण की दर लोकल एरिया नेटवर्क की तुलना में कम होती है.अधिक दुरी के कारण प्रायः इनमें मिक्रोवेव स्टेशनों या संचार उपग्रहों (Communication Satellites) का प्रयोग सन्देश आगे भेजने वाले स्टेशनों की भांति किया जाता है। मिक्रोवेव नेटवर्क दो रिले टॉवरो के मध्य आवाज या डेटा को रेडियो तरंगो के रूप में भेजते है।  प्रत्येक टॉवर उस सन्देश को प्राप्त करके उत्तेजित करता है और फिर आगे भेज देता है। 

Leave a Comment