How to Type Without Keyboard with On Screen Virtual Keyboard

How to type without keyboard windows 10|How to get on-screen keyboard windows 10|How to type without keyboard mac

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपके कंप्यूटर या लेपटॉप का कीबोर्ड किसी वजह से काम नहीं कर रहा है  या खराब हो तो आप किस तरह बिना कीबोर्ड टाइप कर सकते हैं। अगर आपके कंप्यूटर या लैपटॉप का कीबोर्ड खराब हो गया है और आप किसी जरूरी काम के बीच में हैं जैसे कि आप किसी को जरूरी मेल कर रहे हैं तो हम आपको दो तरीके बता रहे हैं जिन्हें यूज करने के बाद आप आसानी से बिना कीबोर्ड के अपने कंप्यूटर या डेस्क  स्टॉप में टाइप कर सकते हैं। 

How to Type Without Keyboard with On Screen Virtual Keyboard
How to Type Without Keyboard with On Screen Virtual Keyboard

2 Ways to Use Your Computer without a Keyboard 

ON SCREEN KEYBORD

पहला तरीका है ओन स्क्रीन कीबोर्ड का यूज करना। कंप्यूटर या लैपटॉप के कीबोर्ड खराब होने के बाद ऑन स्क्रीन कीबोर्ड का इस्तेमाल करके आप आसानी से टाइपिंग कर पाएंगे। तो चलिए सीखते है की किस तरह आप अपने कंप्यूटर या डेस्कटॉप पर ON SCREEN KEYBOARD का USE कर पाएंगे। 

जानिए क्या  है Window 11 का New Features 




ON SCREEN KEYBOARD  को खोलने के लिए हम आपको कुछ Simple Step बता रहे है उसे Follow करे 

  1. सबसे पहले आपको स्टार्ट मेन्यू पर जाना होगा। 
  2. स्टार्ट मेन्यू पर जाने के बाद आप कुछ सेटिंग्स का एक ऑप्शन जिसपर आपको क्लिक करना है उसके बाद स्क्रीन पर आपको एक साथ कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे 
  3. जहां पर आप Ease to Access पर क्लिक कर दें। 
  4. उसके बाद  कीबोर्ड का आपको एक ऑप्शन नजर आएगा और आपको उस पर क्लिक करना है।
  5. जैसे ही आप कीबोर्ड वाले ऑप्शन पर क्लिक करते है आपको सबसे पहले On Screen Keyboard का ऑप्शन नजर आएगा ,उसे On कर लेना है। 
  6.  उस पर क्लिक करने के बाद आपको स्क्रीन पर एक Vertual कीबोर्ड नजर आएगा। 

अब आप कीबोर्ड खराब होने पर भी माउस के जरिये इस कीबोर्ड पर क्लिक कर कर टाइप कर सकते हैं। 

On Speech Recognition बोलकर  टाइप करना 

दूसरा तरीका जो आप यूज कर सकते हैं। अगर आपको कीबोर्ड खराब हो गया है तो वो है बोलकर टाइप करना। इसके लिए आप अपने कंप्यूटर या डेस्कटॉप का इनबिल्ट फीचर भी यूज कर सकते हैं। 

  1. इसके लिए आपको सबसे पहले स्टार्ट मेन्यू Start Menu को जाना होगा। 
  2. उसके बाद आपको सेटिंग्स पर जाना होगा। सेटिंग्स में जाने के बाद आपको इस ऑफ एक्सेस का एक ऑप्शन दिखेगा जिसपर आपको क्लिक करना है। 
  3. आप नीचे स्क्रोल करेंगे लेफ्ट साइड पर तो आपको एक ऑप्शन दिखेगा स्‍पीच Speech का जिसपर आपको क्लिक करना है। 
  4. आप जैसे ही इस पर क्लिक करेंगे आपको एक बटन दिखेगा जहां लिखा है On Speech Recognition ओन स्पीच रिकग्निशन।
  5.  इस टूल बटन को ओपन कर दीजिए। अब आपका कंप्यूटर या आपको डेस्कटॉप पर काफी सारे स्‍टेप्‍स आएंगे। इन स्टेप्स को फॉलो कर लीजिए। 
  6. जब ये खतम हो जाएँ तो आप देख सकते हैं कि यहां पर आपको ऊपर एक ऑप्शन दिखेगा जहां से आप अपने कंप्यूटर या डेस्कटॉप  को वॉइस Voice से कंट्रोल कर सकते हैं। 


इसके लिए आपको स्टार्ट लिसनिंग कहना होगा और आप आसानी से टाइप कर पाएंगे। 

तो दोस्तो हमें उम्मीद है कि आपको हमारा यह Post How to Type Without Keyboard with On Screen Virtual Keyboard पसंद आया होगा। हम पूरी कोशिश करते हैं कि आपको एक ही Post में पूरी जानकारी दे सकें। अगर इस Post से संबंधित आपको कोई सवाल है जो आप हमसे पूछना चाहते हैं तो हमें कमेंट करें। हम आपके सभी सवालों के जवाब देंगे और तो मिलते हैं अगली Post  में नई जानकारी के साथ धन्यवाद।

Leave a Comment