![]() |
ISRO Scientist Exam Topper Srishti Bafna biography in hindi |
नाम |
Shrishti Bafna |
उम्र |
25 |
पिता का नाम |
Moti Bafna |
माता |
Prabha Bafna |
उपलब्धि |
ISRO Topper 2020 |
Srishti Bafna की उपलब्धि
ISRO Scientist Exam क्या है ?
Shrishti Bafna की सफलता राज
Shrishti Bafna की Family Indtroduction
25 वर्षीय सृष्टि बाफना मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं। उनके पिता मोती बाफना व्यवसाय करते हैं और माता प्रभा बाफना हाउसवाइफ हैं। उनका बड़ा भाई कैमिकल इंजीनियर है। सृष्टि का परिवार पहले बालोद जिले के कुसुमकसा में रहता था। लेकिन साल 2002 में परिवार दुर्ग में आकर रहने लगा।
माता-पिता बताते हैं कि उनके लिए यह सबसे गौरवान्वित महसूस करने का समय हैं। वो बताते हैं कि सृष्टि की शुरू से ही टेक्निकल फील्ड में रुचि थी। मैने कभी बेटी और बेटे में कोई भेद नहीं किया।
Shrishti Bafna की प्रारंभिक Education
Srishti Bafna की प्राथमिक पढाई सरस्वती शिशु मंदिर कुसुमकसा बालोद में कक्षा दूसरी तक हुई था। उसके बाद दुर्ग के महावीर विद्यालय हिंदी मीडियम से 10वीं और 12वीं तक शिक्षा ग्रहण की। 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में राज्य स्तर पर 8वां स्थान हासिल किया था। फिर BIT दुर्ग से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद IIT दिल्ली से M.Tec किया।
Shrishti Bafna की Hobbies
सृष्टि बाफना की दिलचस्पी पढाई के साथ संगीत से काफी लगाव है। बॉलीवुड के पुराने और नए गानों में काफी रुचि है।
वो कभी टेंशन में रहती हैं, तो हिन्दी फिल्म ‘डोर’ का गाना “ये हौसला कैसे झुके, ये आरजू कैसे रुके, मंजिल मुश्किल तो क्या” सुन व गुन-गुना लेती हैं। इसके अलावा खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत में भी पढ़ाई की है।
Shrishti Bafna की अन्य Exam में चयन
सृष्टि बाफना बताती हैं कि उनका चयन ISRO, दिल्ली मेट्रो और कोल इंडिया तीनों प्रतियोगी परीक्षाओं में हो चुका है। सबसे पहली पहली प्राथमिकता ISRO की रहेगी। इसके अलावा साथ UPSC द्वारा आयोजित इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस की परीक्षा में भी उनका इंटरव्यू हो चुका है। लेकिन नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं।