क्या है ? गर्मी को ख़त्म कर देनी वाली अनोखा सफ़ेद पेंट

क्या है ? गर्मी को ख़त्म कर देनी वाली अनोखा सफ़ेद पेंट, अमेरिका के इंडियाना में पर्ड्यू  यूनिवर्सिटी के रिसर्चर ने दावा किया है कि सूरज की रोशनी को 99.9  फीसदी और अशोषित करने वाले  सबसे काले रंग “वेंटाब्लैक” को टक्कर देते हुए या नया सबसे सफेद पेंट सूरज की रोशनी को 99  फीसदी  परिवर्तित करता है ।  गर्मी में सफेद रंग राहत देता है क्योंकि यह सूरज की रोशनी को परिवर्तित करता है शोधकर्ताओं ने अब ऐसा सबसे सफेद पेंट बनाने का दावा किया है  जिससे इमारतों को कवर  कर दिया जाए तो एयर कंडीशनर की जरूरत ही घट जाए ।

क्या है ? गर्मी को ख़त्म कर देनी वाली अनोखा सफ़ेद पेंट
क्या है ? गर्मी को ख़त्म कर देनी वाली अनोखा सफ़ेद पेंट 

 कैसे बनता है ? अल्ट्रा व्हाइट सफेद पेंट

शिउलीन रुआन सहित शोधकर्ताओं की टीम ने कैल्शियम कार्बोनेट की बजह  बेरियम सल्फेट से यह अल्ट्रा व्हाइट पेंट बनाया है, जो इसे अब तक की सबसे अधिक सफेदी देता है।

 अल्ट्रा व्हाइट सफ़ेद  पेंट  यूज करने के फायदे 

  इसे अगर कूलर पर पेंट  कर दिया जाए तो वह कहीं अधिक ठंडी हो जाएगी। इसी तरह इस नए पेंट का उपयोग 1000 वर्ग फीट की छत को  कवर करने के लिए किया जाए तो 10 किलो वाट की कूलिंग के बराबर पावर मिल सकती है।

 पेंट की सफेदी के असर को शोधकर्ता ने बाहरी प्रवेश में परखा । रात में आसपास के परिवेश की तुलना में पेंट की गई सतह  19 डिग्री फारेनहाइट अधिक ठंडी पाई गई।

कुछ और भी है खास –

दोपहर की चिलचिलाती धूप में इससे पेंट  की गई  सतह ,अपने आसपास की तापमान से 8 डिग्री फारेनहाइट कम पाई गई। फिलहाल पेंट पर और प्रयोग चल रहे हैं। इसके बाद इसका वाणिज्य उत्पादन किया जा सकता है।

अल्ट्रा व्हाइट सफ़ेद  पेंट की सबसे सफ़ेद होने की वजह 

इस पेंट  के सबसे सफेद होने के पीछे दो वजह है। 

पेंट में बेरियम सल्फेट रसायनिक यौगिकों  की उच्च सांद्रता है, जिसका उपयोग फोटो पेपर व सौंदर्य प्रसाधन की सफेदी में होता है।

 इसमें रसायनिक योगिक के विभिन्न आकार  के कणों का उपयोग किया है, सभी अकार अलग-अलग मात्रा में प्रकाश परिवर्तित करते हैं। सुनिश्चित होता है कि पेंट अधिक से अधिक प्रकाश को परिवर्तित करता है ।

Leave a Comment